कोडरमा: निर्माणाधीन कोडरमा रेलवे स्टेशन बिल्डिंग में काम के दौरान गिरने से मजदूर की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर धरना शुरू
कोडरमा रेलवे स्टेशन के बगल में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के नए बिल्डिंग में कार्यरत मजदूर गुलाब चौधरी की 10 जुलाई को एक हादसे में कार्य के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जेबीकेएसएस के नेता रविशंकर यादव समेत मृतक के परिजनों के द्वारा 15 लाख रुपए मुआवजा की मांग को लेकर निर्माणाधीन स्टेशन परिसर में शव को रखकर धरना दिया जा रहा है।