कोडरमा: जिला अग्निशमन विभाग के द्वारा फायर सेफ्टी को लेकर सेक्रेड हार्ट स्कूल में कार्यशाला का किया गया आयोजन
कोडरमा शाखा के फायर डिपार्टमेन्ट के एडिशनल फायर इंचार्ज बिमान चन्द्र मांझी, लीडिंग फायरमैन ड्राइवर नारायण लोहारा, और फायरमैन ड्राइवर जामेश्वेर राम ने सेक्रेड हार्ट स्कूल में फायर सेफ्टी पर एक व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आग से बचने के तकनीक और उपायों की जानकारी प्रदान करना था।