कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
कोडरमा रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के नीचे से जीआरपी ने एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर जब एक व्यक्ति से पूछताछ किया गया और उसके बैग को चेक किया गया तो उसमे अलग-अलग ब्रांड के 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किए गए हैं। मामले में बिहार के गया निवासी अभी कुमार को गिरफ्तार किया गया।