कोडरमा: NGT की रोक के बावजूद अवैध रूप से बालू का उठाव और परिवहन मामले में तिलैया पुलिस ने चार ट्रैक्टर चालकों को भेजा जेल
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा 15 अक्टूबर तक बालू के उठाव पर रोक के बावजूद कोडरमा जिले में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू का नदी से उठाव एवं उसका परिवहन कर बिक्री की जा रही है। इस मामले में गुरुवार को तिलैया थाना प्रभारी के द्वारा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रोड में बालू लोड चार ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इस मामले में चार ट्रैक्टर के ड्राइवर को जेल भेज दिया गया।