चौमूं: बिना फायर NOC चल रहे कोचिंग, स्कूल और अस्पताल, प्रशासन मौन
Chomu, Jaipur | Jun 25, 2026 चौमूं कस्बे में कोचिंग संस्थान, स्कूल, अस्पताल, होटल और बैंक सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहे हैं। धौली मंडी मार्ग, थाना मोड़, जयपुर रोड, रींगस रोड, बस स्टैंड, मोरीजा रोड और सामोद रोड पर ऐसे दर्जनों संस्थान हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी, मरीज आते है।