हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशन के इंटर्न छात्रों ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से वह शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग रखते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। छात्रों के अनुसार एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशन के सत्र 2022, 2023, 2024 और 2025 के विद्यार्थी इंटर्नशिप कर चुके हैं या कर रहे हैं, लेकिन इंटर्नशिप के दौरान उन्हें किसी तरह का मासिक मानदेय या स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। हड़ताल कर रहे छात्रों की प्रमुख मांग है कि इंटर्नशिप के दौरान उन्हें कम से कम ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाए। छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पताल में नियमित रूप से सेवाएं देने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देते हैं, ऐसे में बिना मानदेय के काम करना उनके लिए आर्थिक रूप से कठिन है। छात्रों ने सरकार से मांग की है कि उनके लिए ₹15 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड की व्यवस्था तत्काल लागू कर शासनादेश जारी किया जाए। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर सरकार की ओर से सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रखा जा सकता है।
#Haldwani #HaldwaniNews #GovernmentMedicalCollege #MedicalCollegeHaldwani #AlliedHealthcare #AlliedHealthCareProfession #ParamedicalStudents #InternStudents #HealthcareInterns #Internship #StipendDemand #Stipend #15000Stipend #StudentStrike #StudentsProtest #StudentDemand #MedicalStudents #HealthcareStudents #HealthEducation #HealthcareNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #StudentProtest #HaldwaniExpressNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #YouTubeShorts