*डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत गया जंक्शन पर कैंप आयोजित*
*डीडीयू मंडल की टीम ने 33 पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट किए*
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत सेवानिवृत्ति रेलकर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज गया जंक्शन पर कैंप लगाया गया, जहां डीडीयू मंडल की टीम द्वारा 39 पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट किए गए।
कैंप के दौरान पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने में सहायता प्रदान करने के साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि वे डिजिटल माध्यम से घर बैठे अपना जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें डिजिटल सुविधा का स्वयं लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत मंडल में ऐसे कैंपों के माध्यम से पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जनरेट कराने एवं जमा करने में सहायता प्रदान की जा रही है।