कराइकेला अस्पताल का मंगलवार को कराइकेला अस्पताल का कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश प्रसाद साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल के डॉक्टर सप्ताह में मात्र एक दिन ही अस्पताल आते हैं,इससे स्वास्थ्य सेवा पर सीधा असर पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।