जहानाबाद: बीपीएससी परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय सभाकक्ष में की ब्रीफिंग, दिए निर्देश
बिहार लोक सेवा आयोग पटना के द्वारा पूरे राज्य में 13 दिसंबर को एकीकृत 70 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 17 केंद्रों पर कराया जाएगा। जिसको लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी एवं उड़न दस्ता की संयुक्त आदेश के अंतर्गत प्रति नियुक्ति की जा चुकी है।