जहानाबाद: झुनकी नदी के पास बाइक की पोल से टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के गोड़सर के समीप स्थित झुनकी नदी के पास एक बाइक की रोड किनारे स्थित पॉल में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को बुधवार शाम करीब 5 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में ओकरी के निवासी शंभू कुमार और राजेश मिस्त्री हैं।