जहानाबाद: मुड़हासा गांव से 27 दिनों से लापता युवती, अपहरण का आरोप, एसपी से मिलने पहुंचे परिजन
जहानाबाद के मुड़हासा गांव से पिछले 27 दिनों से एक युवती अपने घर से लापता है। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में इसकी शिकायत की और कोई जानकारी न मिलने के बाद बुधवार की दोपहर 3:00 बजे परिजन एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने बताया की युवती का नाम सुनैना कुमारी है जो की गया कॉलेज में पढ़ती है और शक है गांव के एक युवक ने अपहरण कर लिया है।