जहानाबाद: कल्पा गांव में जमीन विवाद के बाद एक युवक को मारपीट कर किया घायल, परिजनों ने दी जानकारी
जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पा गांव में जमीन विवाद के बाद एक युवक को उसके गोतीया ने ही मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। इस संबंध में परिजनों ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे घटना के संबंध में जानकारी दी।