जहानाबाद: लालू यादव के विवादित बयान पर अंबेडकर चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं ने लालू यादव का पुतला फूंका
मुख्यमंत्री के द्वारा एक महिला संवाद यात्रा की शुरुआत की जा रही है। जिसको लेकर लालू प्रसाद यादव ने एक विवादित बयान दिया और कहा कि नीतीश कुमार अपने आंखों को सेंकने जा रहे हैं। बस इसी बयान के बाद से बिहार में राजनीति गर्मा गई है। बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे अंबेडकर चौक पर लालू प्रसाद यादव का जदयू पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।