खाजूवाला: उत्तरप्रदेश निवासी पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का आरोप, मामला दर्ज
खाजूवाला थाने के धोखाधड़ी करने के आरोप में दो नामजद और चार पांच अन्य पर मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि परिवादी ने रिपोर्ट दी है कि वह ईंट भट्टे पर काम करता है। लेबर के लिए उसने उत्तरप्रदेश में बात की थी। आरोपी उससे लाखों रुपए एडवांस लेकर फरार हो गए। अब आरोपी रुपए देने से इंकार कर रहे है।