राजमहल: राजमहल प्रखंड सभागार में बीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
राजमहल प्रखंड सभागार कक्ष में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बीडीओ सह सीओ मोहम्मद यूसुफ की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के पंचायत सचिव,जनसेवक, पंचायत सहायक एवं वीएलई उपस्थित रहें। इस दौरान विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।