सोहागपुर: जनसुनवाई में 7 आवेदन प्राप्त हुए, मूंग खरीदी और नल-जल योजना सहित कई समस्याएं उठाई गईं
सोहागपुर जनपद पंचायत सभागार में मंगलवार दोपहर 1 बजे ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें सोहागपुर विकासखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए हितग्राहियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आवेदन सौंपे।जनसुनवाई के दौरान कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए। एक किसान ने मूंग खरीदी का पोर्टल बंद होने के कारण बिल नहीं बन पाने की शिकायत करते हुए समस्या