नबीनगर: महुअरी टोला बांध से पुलिस ने दो NBW वारंटियों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने महुअरी टोला बांध से दो फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में उसी गांव निवासी विनय चौहान और मुन्ना चौहान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि दोनों के ऊपर कोट द्वारा वारंट निर्गत था जो फरार चल रहे थे. गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया है.