नबीनगर: सत्तर-धनाव गांव से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस में थाना क्षेत्र के सत्तर- धनाव गांव से पॉक्सो एक्ट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में राकेश कुमार एवं रवि कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पर पॉक्सो एक्ट का मामला नबीनगर थाने में दर्ज था. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.