नबीनगर: बंगरे गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक युवती जख्मी
मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक युवती जख्मी हो गई. जख्मी युवती उसी गांव निवासी गिरीराम प्रजापति की पुत्री कुसुम कुमारी है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया.जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने इलाज किया. मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई है.