नबीनगर: खिरियावा मोड के समीप अज्ञात ऑटो की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति घायल
मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावा मोड के समीप शनिवार की शाम अज्ञात ऑटो की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति थाना क्षेत्र के दशवत खाप गांव निवासी अजय सिंह उर्फ चांद खान है. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ कुमार जय ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है.