नबीनगर: अमिर बीघा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मदनपुर थाना की पुलिस ने अमिर बीघा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी कविलास चौहान है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया.जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.