नबीनगर: मदनपुर थाना मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग हुए घायल
मदनपुर थाना मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शनिवार को बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में देव थाना क्षेत्र के सिंघवा गांव निवासी उदित दास की पुत्री मुन्नी कुमारी, अमित निराला की पुत्री प्रीती कुमारी एवं गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी उपेंद्र दास के पुत्र विवेक कुमार है.