पटियाली: नरदोली में जमीनी विवाद पर हुई मारपीट, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो हुआ वायरल
कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नरदोली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और मौके पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की।