जहानाबाद: लाइन डे पर एसपी ने पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं
दिनांक 24.04.26 को पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने लाइन डे के अवसर पर पुलिस केंद्र में पदाधिकारियों और कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आवास, ड्यूटी, वेतन व अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। एसपी ने त्वरित समाधान के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए और समस्याओं के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।