कोंच: कोंच में बिजली विभाग ने चोरी पर कसा शिकंजा, 3 लोगों पर 42 हजार का जुर्माना व केस दर्ज
Konch, Gaya | Jul 26, 2026 बिजली विभाग की टीम ने कोंच थाना क्षेत्र के डबूर टोला स्थित चिरैयां बिगहा गांव छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। कनीय अभियंता संजय चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 3 उपभोक्ताओं पर कुल 42,285 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान डबूर टोला निवासी लालदेव यादव के घर बिजली का अवैध उपयोग पाया गया।