टीकमगढ़: लाइब्रेरी पहुंचे कलेक्टर विवेक श्रोतिय, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र, कहा- ग्रुप स्टडी ही सफलता की कुंजी
टीकमगढ़ में कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने लाइब्रेरी पहुंचकर छात्रों से संवाद किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि ग्रुप बनाकर पढ़ाई करें, विषयों पर चर्चा करें और आपस में स्वस्थ प्रतियोगिता रखें। कलेक्टर ने बताया कि बोलकर और समझाकर पढ़ने से याददाश्त बेहतर होती है, जबकि दबाव में पढ़ाई करने से चीजें जल्दी भूल जाती हैं।