जहानाबाद: कल्पा थाना से लापता दो बच्चे 6 घंटे में बरामद, परिजनों ने जिला पुलिस का जताया आभार
कल्पा थाना अंतर्गत से दो स्कूली बालक गायब हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने तलाश की और तलाश के बाद नहीं मिले तो उन्होंने थाने को सूचना दी। जिसपर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर दोनों गायब बालक को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने गुरुवार की शाम 5 बजे जिला पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।