हरिहरगंज: सलैया पंचायत सचिवालय में महिला सभा का हुआ आयोजन, विकास के लिए महिलाओं ने रखे सुझाव
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलैया पंचायत सचिवालय में सोमवार के दोपहर 2:00बजे हरिहरगंज विकास पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27के तहत महिला सभा का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया कमला देवी ने की।महिला सभा में पंचायत क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।