डिंडौरी: कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के चार लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने कार्यों में लापरवाही एवं उच्च अधिकारियों के निर्देश की अवहेलना पर जल संसाधन विभाग के चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया । जिला जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार रात 9:00 बजे मीडिया को जानकारी दी और बताया कि सात दिवस के अंदर जवाब देना होगा अन्य कार्यवाही होगी ।