पूसा: जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूसा के सभी चेक पोस्टों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष भय मुक्त वातावरण में लोक सभा चुनाव कराए जाने को लेकर पुसा के सभी चेक पोस्टों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग है।