मधेपुरा: वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बुधमा में एनएच 107 पर किया गया प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला
ऑल इंडिया तंजीम-ए-इंसाफ के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार की शाम 6 बजे बुधमा चौक पर वक्फ संशोधन बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसकी जानकारी रविवार को दोपहर दो बजे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। प्रदर्शन के दौरान इंसाफ और भाकपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।