मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में "हिंदी और पुर्तगाली का परस्पर प्रभाव" विषय पर एकल व्याख्यान का हुआ आयोजन
भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में "हिन्दी और पुर्तगाली का परस्पर प्रभाव" विषय पर एकल व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बीएस झा ने की। उन्होंने हिन्दी भाषा के वैश्विक प्रभाव पर बल दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण में हिन्दी-पुर्तगाली भाषिक संबंधों को शोध का विषय बताया।