मधेपुरा: परमानंदपुर में गेहूं बंटवारे को लेकर मारपीट, घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत
मधेपुरा में गेहूं के बंटवारे को लेकर हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। घायल युवक का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। मृतक की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड सात निवासी नुनुलाल साह के बेटे नीरज कुमार (18) के रूप में हुई।