मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल से 4 मई तक स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा होगी, परीक्षा कार्यक्रम जारी
बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट टू 2025 (नन कॉलिजिएट) का परीक्षा कार्यक्रम और सेंटर लिस्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 21 अप्रैल से चार मई तक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में इतिहास, दर्शनशास्त्र, एआईएच, एलएसडब्ल्यू एवं संगीत विषय को रखा गया है।