मधेपुरा: छात्र जदयू के प्रतिनिधिमंडल ने सुखासन में रोड ब्रेकर लगाने की मांग की, जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया आवेदन
छात्र जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी निकिता काे अावेदन देकर कर्पूरी चौक रेलवे ढाला पार कर सुखासन जाने वाली सड़क पर रोड बैरिकेटिंग और रोड ब्रेकर लगाने की मांग की। जिला अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल ने कहा कि सुखासन वार्ड एक के पास जहां बायपास रोड क्रॉस करती है, वहां रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं।