पूरनपुर: बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की बढ़ती रीडिंग से लोग परेशान, शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा
पूरनपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। आए दिन घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी और उमस में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं ने रीडिंग तेजी से बढ़ने और अपेक्षा से अधिक बिल आने की शिकायत की है।उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों