खटीमा में कांग्रेस कार्यालय उस वक्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश से गूंज उठा, जब उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव बनाए गए रेहान अंसारी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। रेहान अंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रेहान अंसारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और भुवन कापड़ी व गोपाल राणा का किला फतह करेगी बहीं।स्वागत समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा ब्लॉक अध्यक्ष खटीमा विनोद चंद, ब्लॉक अध्यक्ष बंडिया - मझोला सतपाल राणा, राजकिशोर सक्सेना, नासिर खान, गूफरान रजा, बीना राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज टम्टा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक चंद, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार, जरीफ, तरनवीर सिंह, तारिक खान, प्रदीप सिंह, आसिफ अंसारी, करमजीत (सोनी), अनिरुद्ध, सुभाष कुशवाह, विक्रम, सोहिल अंसारी, अरविंदर सिंह, तेज्जी, अनमोल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।