कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की, कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2024 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति में आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार नहीं होना चाहिए।साथ ही कहा कि समाहरणालय में सभी पदाधिकारी और कर्मचारी नाम और पदनाम युक्त आइडेंटिटी कार्ड धारण करें।