कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर सैकड़ों लोगों ने सीएम को दी बधाई, राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोग
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास शुक्रवार शाम करीब छह बजे पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन को राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ो लोगों ने बधाई दी। बता दें आज झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ो की संख्या में आए लोगों का सीएम हेमन्त सोरेन को बधाई देने का तांता लगा रहा। इस मौके पर कई सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।