मानपुर: सलखनिया गांव के खेतों में घुसे जंगली हाथियों ने एक एकड़ फसल को पहुंचाया नुकसान
Manpur, Umaria | Oct 2, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों से जंगली हाथियों के गांवों के नजदीक पहुंचने का सिलसिला जारी है।बीती रात करीब 20 जंगली हाथियों का झुंड, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, सलखनिया के जंगल से निकलकर गांव से लगे खेतों में पहुंच गया। सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा।