कोलायत: मुख्यमंत्री भजनलाल ने कोलायत के मेघासर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया, हजारों लोग रहे मौजूद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का नया भारत नीयत और काम की गति दोनों के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी तय समय पर करती है। इसी क्रम में बीकानेर जिले के विकास को नई गति प्रदान करते हुए लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।