सदर: वाराणसी में बीजेपी नेता ने राजनैतिक होर्डिंग लगाया, विपक्ष को मेढक के रूप में दर्शाया
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पहुंचे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता का एक पोस्ट काफी चर्चा में आ गया। भाजपा नेता ने इस पोस्ट को कई शहर के चौराहों पर लगाया जिसमें विपक्ष को मेंढक की तरह दिखते हुए तराजू पर तौला जा रहा है। वहीं विपक्ष को मौका परस्त और भ्रष्टाचारी भी दर्शाया गया है। यह पोस्टर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।