कोंडागांव: कोहकापाल में कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया किसान, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के विकासखंड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बंगोली के कोहकापाल निवासी सगराम शोरी उम्र 35 वर्ष को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की वह सुबह अपने खेत में काम कर रहा था इसी दौरान बोर चालू करते समय अचानक बिजली के करंट के चपेट में आ गया। इस घटना में उनके दोनों पैर तथा एक हाथ जख्मी हो गया है।