कोंडागांव: कोंडागांव में रेत माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:170 ट्रक रेत जब्त
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रेत माफिया पर राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 170 ट्रक अवैध रेत जब्त किया है। रेत माफिया बारिश के पहले नदियों से रेत निकाल डंप कर लेते हैं। फिर महंगे दामों में बेचते हैं। रेत निकालने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसपर राजस्व विभाग ने एक्शन लिया है।राजस्व अमले की कार्रवाई से रेत माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।