कोंडागांव: जिला कार्यालय में निर्माण कार्यों के प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा, निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
मंगलवार को कोंडागांव जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क एवं भवनों के साथ ही सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। नवागांव हाई स्कूल को 1 जुलाई तक हस्तांतरित करने के निर्देश दिए है।