कोंडागांव: जिले में नक्सलियों ने सौ मीटर दूर झोपड़ी से ट्रिगर दबाया, विस्फोट से उड़ा ट्रक,दो जवान शहीद
बस्तर में लंबे समय से बैकफुट पर चल रहे नक्सलियों ने एक बड़ा विस्फोट किया है और इसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये हैं। नक्सलियों की ओर से लंबे समय के बाद जवानों और राशन को निशाना बनाने के लिए विस्फोट को अंजाम दिया गया है।नक्सलियों ने जवानों के लिए कैंप तक पहुंचाये जा रहे राशन से भरे ट्रक को विस्फोट कर उड़ा दिया है।सीआरपीएफ के जो जवान घटना में शहीद हुए हैं