कोंडागांव: 25 जून को आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा ने ऑक्शन हॉल में रखा संगोष्ठी कार्यक्रम, विधायक लता उसेंडी हुई शामिल
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित फॉरेस्ट ऑक्शन हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 जून को आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस दिन को भाजपा द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया है।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई।