कोंडागांव: विधायक लता उसेंडी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर के जामकोटपारा एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड में किया पौधा रोपण
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 जून को जिला मुख्यालय अंतर्गत जामकोटपारा वार्ड एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड में क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी के द्वारा पौधा रोपण किया गया।