फिरोज़ाबाद: जिले में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन पहचान अभियान, 346 हिस्ट्रीशीटरों का किया भौतिक सत्यापन
फ़िरोज़ाबाद एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जिलेभर में हिस्ट्रीशीटर सत्यापन अभियान चलाया गया। रविवार को रात आठ बजे तक चले इस विशेष अभियान में 346 हिस्ट्रीशीटरों का उनके निवास पर जाकर बीट पुलिस द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान Google लोकेशन और फोटो लेकर “ऑपरेशन पहचान ऐप” पर अपलोड किए गए, जिससे डिजिटल ट्रैकिंग संभव हो सकी।