फिरोज़ाबाद: पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र ने 4 जोड़ों का कराया सुलह समझौता
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर की देखरेख में संचालित पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र ने रविवार दोपहर तीन बजे क़रीबन एक बार फिर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए चार परिवारों की कलह को सुलह में बदला। दीदी प्रोजेक्ट’ की टीम व परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर संवाद कराया, जिसके फलस्वरूप चार घरेलू मामलों सुलझे।